नगर निगम परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयुक्त आशीष सिंह द्वारा निगम में एक बड़ी सर्जरी करने की तैयारी चल रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नगर निगम में बड़े पैमाने पर सीएसआई बीओ ,बीआई और जनकार्य विभाग के सब इंजीनियरों को बदला जा सकता है। बताया जाता है कि कई बीओ, बीआई और सीएसआई एचओ महापौर श्रीमती मालिनी, गौड़ की अनुशंसा पर बनाए गए थे। जिन्हें काम के मूल्यांकन के आधार पर हटाया या झोन बदला जा सकता है। बताया जाता है कि कुछ उपायुक्तों और अपर आयुक्त के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। वर्तमान में अपर आयुक्त संदीप सोनी के पास कई बड़े विभागों की जवाबदारी होने के कारण वे इन विभागों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते संभवत उन्हें एआईसीटीएसएल की जवाबदारी से मुक्त किया जा सकता है। यह जवाबदारी अपर आयुक्त आईएएस एस कृष्ण चैतन्य को दी जा सकती है। राजस्व विभाग और मार्केट विभाग में भी बड़े बदलाव की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि 19 फरवरी के बाद प्रशासक कार्यकाल में सभी जनप्रतिनिधियों के यहां पदस्थ कर्मचारियों को वापस बुलाकर राजस्व वसूली के काम में लगाने की योजना है।
19 के बाद नगर निगम में बड़ी सर्जरी की तैयारी !!